17 नव. 2026
CG Samvad News
—— ख़बरों का सीधा संवाद ——
BREAKING NEWS
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु का युवाओं को संदेश: बड़े सपने देखें, सफलता को राष्ट्रसेवा से जोड़ें MCB में भीषण सड़क हादसा: पेड़ से टकराई यात्री बस, चालक और बस मालिक की मौत की सूचना दशहरा की रात कोरबा में खूनी वारदात, चाकू मारकर युवक की हत्या; 3 गिरफ्तार, एक की तलाश जारी क्षेत्र पंचायत सदस्यों की मांग जिला योजना के कार्यों का विकासखंड को बनाया जाए कार्यदाई संस्था। 3 साल के मासूम राजेंद्र को प्रशासनिक मदद की दरकार माता-पिता का हो गया निधन। राउमावि खूनाबोरा का शानदार प्रदर्शन, सात छात्र राज्य स्तर के लिए हुए चयनित। 94 टेट्रा मार्का माल्टा देशी शराब के साथ 01 शराब तस्कर गिरफ्तार जिला सूचना अधिकारी गिरजा शंकर जोशी का निधन पत्रकार जगत में शोक की लहर बाराकोट में थानाध्यक्ष ने सुनी जन समस्याएं। साइबर क्राइम के प्रति किया जागरूक चंपावत:पुरानी पेंशन बहाली की मांग सैकड़ो शिक्षक कर्मचारी देहरादून रवाना कल करेंगे सीएम आवास घेराव। चंपावत:
Trending

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट:लेफ्टिनेंट मेहुल के पहली बार गृह क्षेत्र लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।

संजीव तिवारी

Sep 12, 2026 12:53 am 32 views
लोहाघाट:लेफ्टिनेंट मेहुल के पहली बार गृह क्षेत्र लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।

लेफ्टिनेंट मेहुल के पहली बार गृह क्षेत्र लोहाघाट पहुंचने पर हुआ जोरदार स्वागत।

महादेव के दर्शन कर मांगा आशीर्वाद।

जनपद चम्पावत के लोहाघाट क्षेत्र के होनहार युवा मेहुल खर्कवाल ने भारतीय सेना में अधिकारी बनकर क्षेत्र का गौरव बढ़ाया है। मेहुल की इस उपलब्धि से उनके परिवार के साथ-साथ पूरे लोहाघाट क्षेत्र में खुशी और उत्साह का माहौल है। उनकी सफलता को क्षेत्र के लिए गर्व का विषय माना जा रहा है।मेहुल खर्कवाल लोहाघाट के वरिष्ठ व्यापारी गणेश दत्त खर्कवाल एवं सुधा खर्कवाल के पुत्र हैं। उन्होंने अपनी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ इच्छाशक्ति और निरंतर प्रयासों के बल पर भारतीय सेना में अधिकारी बनने का सपना साकार किया है। उनकी इस उपलब्धि ने परिवार का मान बढ़ाने के साथ ही चम्पावत जिले और देवभूमि उत्तराखंड का नाम भी गौरवान्वित किया है।

आज शुक्रवार को सेना में अधिकारी बनने के बाद मेहुल पहली बार अपने माता-पिता के साथ अपने गृह क्षेत्र लोहाघाट पहुंचे। जहां रिश्वेश्वर महादेव मंदिर परिसर में उनके परिजनों व क्षेत्रीय लोगों ने उनका फूल मालाओं व तिलक लगाकर जोरदार स्वागत कर उन्हें शुभकामनाएं दी। मेहुल ने अपने बुजुर्गों के चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद लिया। तत्पश्चात महादेव के दर्शन कर आशीर्वाद मांगा।मेहुल की सफलता के पीछे उनके माता-पिता और परिवार का निरंतर सहयोग एवं प्रोत्साहन भी महत्वपूर्ण रहा।

परिवार के लिए यह उपलब्धि बेहद गौरवपूर्ण क्षण है। बेटे के भारतीय सेना में अधिकारी बनने पर परिवार में खुशी का माहौल है और बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। राज्य आंदोलनकारी आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी, शशांक पांडे व अन्य लोगों ने कहा मेहुल खर्कवाल की यह उपलब्धि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। पहाड़ के सीमित संसाधनों के बावजूद निरंतर मेहनत और लक्ष्य के प्रति समर्पण के माध्यम से बड़ी उपलब्धि हासिल की जा सकती है, यह मेहुल ने अपनी सफलता से साबित किया है। भारतीय सेना में अधिकारी बनकर उन्होंने देश की सेवा के साथ-साथ अपने क्षेत्र की प्रतिष्ठा बढ़ाने की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम बढ़ाया है।

लोहाघाट और आसपास के क्षेत्र के लोगों ने मेहुल को उनकी सफलता पर शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। लोगों का कहना है कि पहाड़ की धरती ने हमेशा देश की सेना को जांबाज और समर्पित युवा दिए हैं और मेहुल खर्कवाल ने अधिकारी बनकर इसी गौरवशाली परंपरा को आगे बढ़ाया है।मेहुल की सफलता न केवल उनके परिवार के लिए बल्कि पूरे लोहाघाट एवं चम्पावत जनपद के लिए गौरव का विषय है। एक युवा का भारतीय सेना में अधिकारी के रूप में चयन होना क्षेत्र के अन्य युवाओं को भी सेना में करियर बनाने और देशसेवा के लिए आगे आने की प्रेरणा देता है।मेहुल खर्कवाल की यह उपलब्धि निश्चित रूप से लोहाघाट की उस गौरवशाली पहचान को और मजबूत करती है, जिसमें यहां के युवा शिक्षा, खेल, सेना और विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनाते हुए चम्पावत और उत्तराखंड का नाम रोशन कर रहे हैं।क्षेत्रवासियों ने मेहुल को देशसेवा के नए सफर के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे भारतीय सेना में पूरी निष्ठा, साहस और समर्पण के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे।

इस दौरान उनके चाचा सतीश चंद्र खर्कवाल, कैलाश चंद्र खर्कवाल, उनके माता-पिता गणेश दत्त खर्कवाल श्रीमती सुधा खर्कवाल, चाची दीपा खर्कवाल, भाई मयंक खर्कवाल, राजू गढ़कोटी, सतीश मुरारी, योगेश बगौली, नरेश चंद्र, विक्की ओली, पंडित प्रकाश चंद्र पुनेठा, सचिन वर्मा, कमल राय, अमित जुकरिया, अमित ओली सहित कई लोग मौजूद रहे।

शेयर करें